Visit Blue Host

भारत की एक तस्वीर ये भी

भारत की एक तस्वीर ये भी ( 2014) 

देश में पिज़्ज़ा एम्बुलेंस से पहले घर पहुचता है.जबकि  देश में सब से  सस्ता इलाज़ भी भारत में ही होता है। हार्ट बयेपास ब्रिटेन में ३५ लाख में होता  है वही  भारत में १ लाख में।  विदेश से भारत आकर इलाज़  करवाने वालो की  संख्या ४० % बढ़ रही  है।  हर भारतीय औसतन ४ पिज़्ज़ा खाता है अमेरिकी हर सेकंड ३५० स्लाइस। 

हम  महगाई से त्रस्त  है  ग़रीबी बढ़ती जा रही है।  आज़ादी के वकत हमारी अर्थव्यस्था १०० करोड़ रुपए की भी थी हम  सभी ने मिलकर लगभग १०२ लाख करोड़ रुपए  अर्थवस्था वाला देश बन गया है।  १४६% मंहगाई बढ़ी लेकिन आमदनी भी २७७% बढ़ी।  १३४% गांवो में पारिश्रमिक बढ़ा।  

जहाँ चावल एक किलो ४० रुपए में आता है जबकि सिमकार्ड मुफत में।  भारत में मोबाइल सर्विस सबसे सस्ती है वही ६२% जनसंख्या मोबाइल  है २४  करोड़ लगभग इंटरनेट यूजर है ८५%  केवल मोबाइल इंटरनेट यूजर है।

हमारे यहाँ जूते एसी शोरूम में बिकते है  सब्जी फूटपाथ पर।  जबकि ४ % से जयादा पैसा  सब्जी की खेती करने  में  फायदा है जबकि भारत में हर व्यक्ति औसतन ३ जोड़ी लगभग जुते खरीदता है २० % लोग ऑनलाइन जूते की खरीदारी करते है  लगभग ३०० % करोड़ जोड़ी जूते बनाये जाते है भारत में। 


यहाँ कार लोन ८ % पर मिलता है और एजुकेशन लोन १४% पर।  ९७ हज़ार बच्चे पिछले साल ग्रेजुएशन के अमेरिका गए। हर साल ४५ % बढ़ रहे है  जबकि कार लोन चाहे कुछ भी हो पिछले साल १८ लाख कारें बिकी। २२ नए मॉडल ४० वैरिएंट तथा १० अपग्रेडेड मॉडल लांच हुए।

एक ओलंपिक शूटर को जीतने पर मिलते   ३ करोड़ रुपए।  सीमा पर सहिद को १ लाख   रुपया।   २ लाख युवा हर साल लगभग ,  नेशनल  डिफेन्स  अकदमी के लिए एप्लीकेशन देते है।  सेना में भर्ती होने लिए आज भी युवाओ की भीड़ उमड़ती है।

यहाँ बाल श्रम की खबरों  सर निचे होता है लेकिन छोटू को चाय लाने के लिए आवाज़ देते है। २०१०  शिक्षा  अधिकार देने के बाद देश के ६  साल तक के बच्चे ९६% स्कूल जाने  लगे है।

यहाँ लोग देवी के रूप में दुर्गा की पूजा करते है जबकि लड़की को पैदा होने से पहले मार देते है।  बड़ी होने पर रेप के शिकार हो जाती है।   और दहेज़ के नाम पर शोषण , शिक्षा से वंचित रखना।  जबकि देश का नाम महिलों ने रोशन किया है हर क्षेत्र में।

हर साल जातिवाद और धर्म के नाम पर निर्दोष लोग शहीद हो जाते और उनको कोई पूछने वाला  नहीं होता।  यहाँ भारत में कुछ क्षेत्र में आज भी दलितों को ना तो मंदिरो में जाने दिया जाता है. और न ही उनको बारात निकालने  दी जाती है घोड़े पर सवार होकर। और ना कुओ से पानी। किराये का मकान  न देना ,शादी न. होने देना  हत्या कर देना बहुत आम बात है।   हमने बहुत सारी डिग्री ली है पर हमारा मानसिक विकास नहीं हुआ तभी तो हम पहले जाती पूछते है फिर बात करते है। ये शर्मनाक है न जाने कितने और साल लगेंगे बुद्धि का विकास और जाति जैसी कुरीति का अंत होने में।  

मात्र सवा महीने में भारत पाकिस्तान का विभाजन हुआ।  लार्ड माउंटबैटन  ने लंडन से बैरिस्टर सिरिल रेडक्लिफ को बुलाया था।  एक महीने में ४ लाख ५० हज़ार वर्ग किमी क्षेत्र को बाट दिया था  इसमें ८ करोड़ ८० लाख लोग भी बट गये।  विभाजन से १ करोड़ ७० लाख लोगो को विस्थापन की पीडा सहनी पड़ी।  और भड़की हिंसा में १० लाख से जयादा  गये थे।

राष्ट्रीय नदी  गंगा है।  राष्ट्रीय पेड़ बरगद।  राष्ट्रीय फल आम।  राष्ट्रीय फूल कमल  .राष्ट्रीय पशु बाघ।  राष्ट्रीय पक्षी मोर।  राष्ट्रीय जलीय जीव  गंगा डॉलफिन।

 मात्र ३ हफ्तों  में ५०० रियासतों का विलय सरदार पटेल ने किया।  हम भारतीय मुश्किल से मुश्किल काम को आसान बना लेते है  एक बार जब हम तय कर लेते है तो उस काम को पूरा करके के थमते है।

अल्बर्ट आइंस्टीन वर्ल्ड का विज्ञानिक ने भारत के बारे में कहा था की हम भारत के बड़े कर्ज़दार है की  उन्होंने ही हमें गिनना सिखाया ,जिसके  बिना विज्ञानं के क्षेत्र में किसी अविष्कार के बारे सोचना भी मुश्किल है।

स्रोत : दैनिक भास्कर

१५/०८/२०१४ 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ